- Advertisement -

सुल्तानपुर-सौ बेड अस्पताल के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम ने अनुसूचित जाति परिवार के साथ किया ग्रहण भोजन।

0 58

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुल्तानपुर जनपद में 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर का किया गया उदघाटन।

- Advertisement -

उदघाटन के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर के अनुसूचित जाति परिवार के साथ किया ग्रहण भोजन।

- Advertisement -

खबर विस्तार से

       सुलतानपुर 30 मई उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नवनिर्मित 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर का लोकार्पण कार्यक्रय विधि विधान के साथ पूजन अर्चन व फीता काटकर किया गया।

*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनपद के बिरसिंहपुर के 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय का किया उद्घाटन।*

उपमुख्यमंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायकगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प अर्पित कर विधि विधान के साथ नवनिर्मित 100 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर का लोकार्पण कर नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान डिस्पेन्सरी हाॅल, ट्रीटमेन्ट रूम, एम.ओ. रूम, फार्मासिस्ट रूम, बेडेड वार्ड, फीजियोथैरेपी वार्ड सहित कई अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि संयुक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर के उद्घाटन से आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं जो बड़े हॉस्पिटल में होनी चाहिये वह सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी लोगों को दवाओं की उपलब्धता निःशुल्क सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं, जिससे जनता बेहतर स्वास्थ्य लाभ उठा सकेगी।
कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम द्वारा ग्राम पंचायत बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर के अनुसूचित जाति बस्ती में भ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के जंगली पुत्र भगेलू, रामदौर पुत्र जंगली, श्रीमती रीता देवी पत्नी रामदौर, विकास कुमार, अंजू देवी, संतोष कुमार आदि के साथ भोजन ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.