- Advertisement -

सुल्तानपुर-भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय ने शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान

0 72

भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय ने शुरू किया घर-घर संपर्क अभियान

सुलतानपुर- लोकसभा 2024 चुनाव में अभूतपूर्व जीत प्राप्त करने के लिये भाजपा ने चुनावी मैदान में उतरकर बूथ तक जनसपंर्क अभियान शुरू कर दिया है।यह अभियान बल्दीराय मंडल के 85 बूथों पर 30 जून तक चलेगा।बल्दीराय मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ ने बल्दीराय मंडल के छतौना बूथ नम्बर 56 से घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। अभियान के दौरान सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के पत्रक लोगों को दिये गये।लोगों के घरों पर स्टीकर भी लगाए गए। संपर्क के दौरान संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी कराया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पिछले नौ साल में जबरदस्त काम हुए हैं।इन्हीं की जानकारी देने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं।हम मतदाताओं के पास जाकर लोकसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद लेंगे।बल्दीराय मंडल के हैधना कला,पारा,बिही निदुरा,रसूलपुर, पूरे तुलसीराम,देवरा,एंजर मे॔ कार्यकर्ताओ ने घर-घर संपर्क किया।इस मौके पर मंडल प्रभारी राम नरायण उपाध्याय, मंडल महामंत्री नरेंद्र अग्रहरि, दिलीप सिंह,अवधेश पांड़े, सुनील सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलामंत्री नौशाद अली,पंकज शुक्ल,श्रीराम मौर्य,यश कुमार सिंह,वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम तिवारी व श्री निवास शुक्ला आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर-परिषदीय विद्यालय में ग्रीष्मावकाश 2 जुलाई तक बढ़ाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.