- Advertisement -

सुल्तानपुर।-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए गभड़िया स्थित माॅडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की प्रार्थना।

0 38

सुल्तानपुर।-चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए गभड़िया स्थित माॅडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की प्रार्थना। इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 की आज चांद पर सफलतापूर्वक उतरने की वैज्ञानिकों ने जताया है विश्वास। शासन ने स्कूली बच्चों को सीधा प्रसारण दिखाने का दिया है आदेश।

अपडेट न्यूज़

- Advertisement -

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सांसद कार्यालय पर मनाया गया जश्न

भाजपा नेता बोले यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का

- Advertisement -

भारत बना दुनिया का पहला राष्ट्र जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफल लैंडिंग

सुल्तानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी के जिला पंचायत परिसर स्थित जनसंपर्क एवं प्रशासनिक कार्यालय जनसंवाद केंद्र पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर तिरंगा के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरों को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडे, सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने चन्द्रयान -3 की दक्षिणी ध्रुव पर हुई सफल लैंडिंग पर कहा अंतरिक्ष में नए भारत का उदय हुआ है।यह पल देशवासियों के लिए अविस्मरणीय व अभूतपूर्व है। भारत ने पूरी दुनिया में अंतरिक्ष अभियान में अपना डंका बजा दिया है।भारत दुनिया का पहला देश बना है जिसके दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है।नया इतिहास बनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। जिन्होंने मिशन चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाई है।यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी मनाने वालों में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजधर शुक्ला, भाजपा नेता आचार्य सूर्यभान पांडे,मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,राम अभिलाष सिंह, जिला पंचायत सदर जफर खान, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सांसद कार्यालय प्रभारी रामचंद्र दुबे, कोटवा प्रधान इरफान खान, मनियारपुर प्रधान अकबर राजा, शिव प्रसाद यादव, भाजपा नेता अनवर खान, धर्मेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।

सुल्तानपुर ब्रेकिंग-अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में इस्माइल उर्फ प्रिंस लखनऊ न्यायालय में किया सरेंडर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.