- Advertisement -

सुलतानपुर-कांग्रेसियों ने दलित बस्तियों में बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल और चाकलेट बांट कर पंडित नेहरू को किया याद।

0 17

नेहरू जयन्ती पर कांग्रेसियों ने दलित बस्तियों में बच्चों को कापी पेन पेंसिल और चाकलेट बांट कर पंडित नेहरू को किया याद

पं. जवाहरलाल नेहरू ने सदैव देश हित के लिए किया कार्य : अभिषेक सिंह राणा

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिन मंगलवार को जनपद में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर दर्जनों कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। वही जनपद के दोस्तपुर ब्लॉक के खलिशपुर दुर्गा गांव की दलित बस्ती में राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल प्रभारी बीपी सिंह, प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में बच्चों को रबड़ पेंसिल कटर कॉपी मिष्ठान आदि सामग्री वितरित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं बंगाल प्रभारी बीपी सिंह ने कहा सिंह ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू के द्वारा देश के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कल कारखानों की जो नींव रखी गई, वह आधुनिक भारत की नींव थी। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान लोगों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खा ने कहा कि कहा कि आजादी के बाद हिंदू-मुस्लिमों के बीच बनी खाई को पाटते हुए उन्होंने विभिन्न तबकों के कल्याण के लिए कार्य किया। उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहते हुए विभिन्न उद्योगों को शुरू करने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को दिया खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी उन्हीं की देन है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सदैव देश हित में काम किया है। देश के युवाओं को शिक्षित करने के मकसद से पंडित नेहरू ने आईआईटी जैसे संस्थानों का निर्माण किया और बेरोजगारी खत्म करने के लिए रोजगार मुहैया कराए। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान लोगों ने नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 से लेकर 1964 तक देश के प्रधानमंत्री का दायित्व निभाने वाले पंडित नेहरू हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। वही उसके बाद दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक महेंद्र पांडे ब्लॉक अध्यक्ष जफर अहमद सोनू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन जनपद के कूरेभार में,कादीपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेंदर् सिंह, जयसिंहपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा, बल्दीराय में ब्लॉक अध्यक्ष इमरान मोनू, धनपतगंज में ब्लॉक अध्यक्ष अयजेंद्र पांडे विभु, लंभुआ में ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, कुड़वार में ब्लाक अध्यक्ष नंदलाल मोर्य,मोतिगरपुर में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्र तथा अन्य ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ की मौजूदगी में बच्चों को चाकलेट पेंसिल, कॉपी,ट्रॉफी आदि सामग्रियों का वितरण कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से साथ मनाया गया।

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का जल्द ही भक्तगण करेगे दर्शन, मंदिर की सुरक्षा को लेकर जल्द ही कमांडो की हो रही हैं तैनाती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.