- Advertisement -

सुलतानपुर-प्रदेश मंत्री बने हिमांशु मालवीय और अमर बहादुर सिंह को मिला अवध क्षेत्र से अयोध्या मंडल का प्रभार।

0 57

हिमांशु मालवीय बने प्रदेश मंत्री व अमर बहादुर सिंह को मिला अवध क्षेत्र से अयोध्या मंडल का प्रभार।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में व्यापारी संगठन के नाम पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ही एक ऐसा एकमात्र संगठन है जो सदैव व्यापारी हितों के लिए शासन प्रशासन एवं सरकार के समक्ष खड़ा रहता है। किसी भी व्यापारी की कोई समस्या हो उसका निराकरण अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के हर जिले में उनके प्रतिनिधियों द्वारा तत्काल कराया जाता है।
व्यापारियों के प्रति अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बढ़ रहे विश्वास एवं जनसमूह के कारण उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रदेश स्तर पर एक बैठक का आवाहन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया की प्रदेश में सभी क्षेत्रों के क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए जाऐं एवं मंडल प्रभारी को मंडल का प्रभार दिया जाए, ताकि व्यवसाईयों की समस्याओं का निराकरण करने में आसानी हो।
इसी क्रम में सुल्तानपुर जनपद से हिमांशु मालवीय को अवध क्षेत्र में संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया,साथ ही अमर बहादुर सिंह को अवध क्षेत्र से अयोध्या मंडल का प्रभार दिया गया।
सुल्तानपुर जनपद से दो वरिष्ठ पदाधिकारी को पा करअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कि जनपद इकाई में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कल शाम को जनपद इकाई ने अमहट चौराहे पर हिमांशु मालवीय व अमर बहादुर सिंह को बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी का धन्यवाद किया एवं जनपद इकाई के सामने यह वादा किया कि उनके द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सदैव अग्रणी भूमिका में रखेंगे।
अमर बहादुर सिंह जी ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अयोध्या क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं सदैव व्यापारी हित हेतु जनपद इकाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का वादा किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर-रविवार को KNIT कैंपस में आयोजित अन्तर्विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.