- Advertisement -

सुलतानपुर-मिलेट्स रेसिपी विकास प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

0 58

कृषि भवन अहिमाने में उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत 02 दिवसीय जनपद स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

- Advertisement -

    सुलतानपुर 29 दिसम्बर/कृषि भवन अहिमाने में उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार मिलेट्स कार्यक्रम के अन्तर्गत 02 दिवसीय जनपद स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023-24 उ0प्र0 पुनरोद्धार (राज्य सेक्टर) योजनान्तर्गत मिलेट्स रेसिपी विकास प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख दूबेपुर अखिल प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया तथा उनके द्वारा मेलों में लगी स्टॉलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने मिलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशालय(बाढ़ोयो0), कृषि भवन लखनऊ/टी0एफ0ओ अयोध्या, मण्डल अयोध्या, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 जे0बी0 सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी दीपचन्द चौरसिया, डॉ0 अतुल सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सहित विकास खण्डों से 300 किसान एवं विभाग के 100 अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अंत में जिला कृषि अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों, पत्रकार बन्धुओं, किसान भाईयों एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया गया।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.