- Advertisement -

सुल्तानपुर जनपद से निकला मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव का रिश्ता!आखिर क्या है रिस्ता?

0 269

सुल्तानपुर से निकला मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव का रिश्ता! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा की राजनीति में अंगद पांव जमाने वाले मोहन यादव की ससुराल यूपी के सुल्तानपुर जिले के हैं उनके सीएम बनने की खुशी से सराबोर हुए सुलतानपुरवासी।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुल्तानपुर शहर स्थित ससुराल में जश्न का माहौल

- Advertisement -

सुल्तानपुर शहर के ओमनगर निवासी विवेकानंद यादव के आवास पर जश्न का माहौल है।।उनकी इकलौती छोटी बहन सीमा यादव के पति मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम मनोनीत किये गए हैं। बताते चले कि विवेकानंद यादव सरस्वती विद्या मंदिर शारीरिक शिक्षक (पीजीटी)हैं
मोहल्लेवासी के साथ साथ शुभचिंतक घर पर बधाइयां देने का तांता लगा है। विवेकानंद मूल रूप से सुल्तानपुर सीमा से सटे अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के तहसील भीटी अंतर्गत कोडड़ा डड़वा गांव के निवासी हैं। उनके पिता ब्रहमादीन यादव ने मुंबई से शिक्षा-दिक्षा हासिल किया और मध्य प्रदेश के रीवा पहुंच गए। वहां एक राजकीय स्कूल में जॉब मिल गई। 1987 में वो प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए। ब्रह्मादीन के तीन बेटे और सबसे छोटी एक बेटी है। बड़ा बेटा रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड होकर जबलपुर में फैमली के साथ शिफ्ट है।

सुलतानपुर-पी.आर.डी. विभाग का 75वां स्थापना दिवस समारोह का पुलिस लाइन में हुआ आयोजन।

Leave A Reply

Your email address will not be published.