- Advertisement -

सुलतानपुर- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को गौ माता के गोबर से निर्मित पूजन सामग्री किये भेंट।

0 69

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को गौ माता के गोबर से निर्मित पूजन सामग्री भेट किऐ।

सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को गौ माता के गोबर से निर्मित पूजन सामग्री भेट कर पर्यावरण को शुद्ध करने की पहल करते हुए, होली की शुभकामनाऐं प्रेषित की।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने इस पहल की सराहना करते हुऐ संगठन को होली की शुभकामनाऐं दी।
जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु व्यापारी संगठनों को जागरूकता अभियान चलाने का आवाहन किया।
पुलिस अधीक्षक ने होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -


इस मौके पर संगठन के जिला युवा पदाधिकारी व गौ सेवा समिति के सच्चिदानंद कसौधन(माधव),प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय,क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह,जिलाअध्यक्ष विजय प्रधान,वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा,जिला युवा महामंत्री अंकित अग्रहरी,मनोज कसौधन,धन्नजय मुखर्जी, एंव विशाल अग्रहरी आदि कई पदाधिकारी गण उपस्थिति रहे।

सुलतानपुर-स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी विद्यालय में मनाया गया संस्कार महोत्सव।

Leave A Reply

Your email address will not be published.