- Advertisement -

सुल्तानपुर-अटकलों पर लगा विराम,पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समाजवादी पार्टी में हुए शामिल।

0 267

सुल्तानपुर-पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समाजवादी पार्टी में हुए शामिल। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात। समाजवादी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से हुई पुष्टि। सीएम योगी के 22 मई को सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रत्याशी मेनका गांधी के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाजपा में पूर्व विधायक चंद्रभद्र के शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम।

- Advertisement -

- Advertisement -


[ पूर्व विधायक सोनू सिंह उर्फ चंद्रभद्र सिंह के सपा में शामिल होने पर इसौली विधायक ताहिर खान ने कहा सपा का परिवार बढ़ा, लोकसभा चुनाव में मिली मजबूती

सुल्तानपुर: 2019 के चुनाव में सांसद मेनका गांधी को कड़ी टक्कर देने वाले सोनू सिंह ने आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, सोनू सिंह के सपा में शामिल होने से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को जहां मजबूती मिली है वहीं भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को एक बड़ा झटका लगा है, कुछ दिन से अटकलें चल रही थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में सोनू सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन अटकलें पर आज विराम लग गया और सोनू सिंह ने सपा का दामन थाम लिया, विधायक ताहिर खान ने कहा की लगातार कई बड़े नेता इंडिया गठबंधन में शामिल हो रहे हैं कुछ दिन पहले सुल्तानपुर के कटवार नेता पूर्व एमएलसी डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया, चंद्रभान सिंह सोनू के सपा में शामिल होने से सुल्तानपुर में लड़ाई अब कांटे की मानी जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.