- Advertisement -

सुलतानपुर-कूरेभार थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक,अशांति फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई – विदुषी सिंह।

0 39

कूरेभार थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

अशांति फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई – विदुषी सिंह

- Advertisement -

- Advertisement -

कूरेभार -सुलतानपुर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार की शाम लगभग 5 बजे कूरेभार थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे शामिल लोगों से संवाद किया गया। बैठक में आये संभ्रांत लोगों व पूजा समितियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। मुहर्रम पर निकलने वाले जुलुस के बारे में जानकारी हासिल करते हुए अधिकारियों की तरफ से जिम्मेदारों को शांति बनाए रखने की भी हिदायत दी गई। कहाँ कहाँ जन्मास्टमी को झांकी सजेगी इस बारे में भी जानकारी हासिल की गई। इस मौके पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने लोगों से मिलजुल कर शांति पूर्वक त्यौहारों को मनाने की अपील की।इस मौके पर उप निरीक्षक श्री राम मिश्र, धर्मेंद्र कुमार सरोज, दीवान विनोद कुमार पाण्डये एवं व्यापारी नेता सुजीत कसौधन प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार कशोधन, पूर्व प्रधान असलम खान आदि सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे। तथा सभी ने स्वच्छ मन से अपनी अपनी बात को रखा और त्यौहार को खुशी मन से मनाने का संकल्प भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.