- Advertisement -

सुलतानपुर प्रभारी डीएम अंकुर कौशिक द्वारा धान खरीद व डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर बैठक हुई आयोजित।

0 27

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्र पर किसानों से धान खरीद की धीमी प्रगति व डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित न हो पाने के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक।

सुलतानपुर 29 नवम्बर/प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय केन्द्र पर किसानों से धान खरीद की धीमी प्रगति, धान क्रय में जिले की रैंक में तेजी से गिरावट व डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित न हो पाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, उप निदेशक कृषि रामाश्रय यादव, ए.आर.कोआपरेटिव, डिप्टी आर.एम.ओ. सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। 

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डिप्टी आर.एम.ओ. व ए.आर. कोआपरेटिव को धान क्रय की क्षमता बढ़ाने व डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं सभी के वेतन रोकते हुए आवश्यक कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को निर्देशित किया कि सभी उप जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित करें कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित कराने, विभिन्न समितियों पर खाद का वितरण अपनी निगरानी में करना सुनिश्चित करायें।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित

- Advertisement -

- Advertisement -

“आदमी मुसाफिर है, आता है, जाता है।आते जाते रस्ते में, यादें छोड़ जाता है”। वरिष्ठ पत्रकार की शोकसभा में जिलाउपाध्यक्ष ने दुःख व्यक्त करते हुए उनकी याद में कही यह पंक्ति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.