- Advertisement -

सुलतानपुर मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के क्रम में चल रहा क्षयरोगी खोजी अभियान।

0 16

क्षयरोगी खोजी अभियान की हकीकत जानने पहुची राजधानी की तकनीकी टीम

मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के क्रम में चल रहा क्षयरोगी खोजी अभियान

- Advertisement -

- Advertisement -

सुल्तानपुर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.ओम प्रकाश चौधरी के निर्देशन व जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ.आरके कन्नौजिया के नेत्तृव में जनपद में क्षयरोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है।वभाग ने कई टीमें बनाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर क्षयरोगियों की खोज व बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहे है।अभियान को प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2025 टीबी मुक्त भारत की दिशा में बडा़ कदम माना जा रहा है।इसकी वास्तविकता परखने के लिए राज्य तकनीकी सहयोग इकाई लखनऊ से सलाहकार नील कमल सिंह ने जिले का दौरा किया।एवं टीम के साथ क्षेत्रों का दौरा किया।सक्रीय क्षयरोगी खोज अभियान के कार्यों को पर्यवेक्षक सुरेश कुमार,डीसीपी विवेक मिश्रा एवं पीपीएम फहीम अहमद तकनीकी टीम के साथ रहे।टीम अखंडनगर,दोस्तपुर,मुडिलाडीह,डिहवा,पंजाबी काॅलोनी,नवीपुर,बाधमंडी में भी क्षयरोगी खोज अभियान की हकीकत परखी गई।डीटीओ डाॅ.आरके कन्नौजिया ने बताया की हम अभियान को लगातार गति दे रहे है।अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है।वही मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.ओम प्रकाश चौधरी ने बताया की हम क्षयरोग का समूल नाश करने का निर्धारित लक्ष्य 2025 की दिशा में काम कर रहें है।उन्होनें बताया की अभियान का उद्देश क्षयरोगियों की खोज,उनका उपचार और बीमारी से कैसे बचा जाए इसके लिए जागरूकता अभियान चला रहे है।

“आदमी मुसाफिर है, आता है, जाता है।आते जाते रस्ते में, यादें छोड़ जाता है”। वरिष्ठ पत्रकार की शोकसभा में जिलाउपाध्यक्ष ने दुःख व्यक्त करते हुए उनकी याद में कही यह पंक्ति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.