- Advertisement -

KDNEWS/अमेठी-प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का किया आवाहन

0 265

यूपी/अमेठी-प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का किया आवाहन

चंदन दुबे की रिपोर्ट

- Advertisement -

आज दिनांक 07/09/2020 को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अधिकाधिक युवाओं को राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का आवाहन किया

काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत के सशक्तिकरण की यात्रा के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राएं भारत की समृद्धि व विकास संबंधी ज्ञान प्राप्त कर समाज व राष्ट्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेंगे।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के प्रबंधक को प्राचार्य वा जिला कांग्रेस एवं फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को अधिकाधिक युवाओं को प्रेरित कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि इससे अमेठी का युवा ज्ञान वृद्धि के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए भी मजबूत कड़ी बनेग।

प्रदेश सचिव व अमेठी रायबरेली प्रभारी फरहान वारसी ने भारतीय संस्कृति एवं विकास की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होने का आवाहन किया।इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित प्रबंधकों एवं प्राचार्य व कांग्रेस के पदाधिकारियों को फार्म भरने की प्रक्रिया भी बताई गई।

यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 व 14 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक ऑनलाइन होगी आधे घंटे की इस परीक्षा में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो रहा है प्रथम पुरस्कार विजेता को लैपटॉप द्वितीय को मोबाइल व तृतीय को टेबलेट और सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे सम्मिलित प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

बैठक में प्रेम नारायण त्रिपाठी,शत्रोहन सिंह,राजीव सिंह,प्रशांत त्रिपाठी, लखनलाल वर्मा,सुनील सिंह,धर्मराज बहेलिया,वीरेंद्र मिश्रा,विजय पासी, फूलचंद गुप्ता,रिफाकत रसूल,केडी मिश्रा,दुर्गेश त्रिपाठी,अर्जुन पासी,श्री भवन भारती,हनुमत विश्वकर्मा, तुलसीराम पासी,शकील इदरीसी, रामबन कश्यप,देवेंद्र सिंह गप्पू, देवमणि तिवारी,इंद्र प्रसाद माली, अब्दुल वाहिद,कुलदीप पटेल, शशिकांत,आनंद,शिव प्रसाद पांडे,एबी खान और इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.