- Advertisement -

सुलतानपुर-भाजपा मंडल कार्यसमिति एवं संगठन महाविस्तार कार्यशाला का हुआ आयोजन

0 33

भाजपा मंडल कार्यसमिति एवं संगठन महाविस्तार कार्यशाला का हुआ आयोजन

- Advertisement -

बल्दीराय/सुलतानपुर
आज मण्डल बल्दीराय में विकासखंड मुख्यालय सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि की अध्यक्षता में मण्डल कार्यसमिति एवं संगठन महाविस्तार कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी रामनरायण उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला आई टी संयोजक संजय उपाध्याय मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने मुख्य अतिथि सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का कार्यसमिति बैठक में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथों को फुलप्रूफ बनाते हुए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर भाजपा का परचम फहराना है। मण्डल प्रभारी रामनरायण उपाध्याय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अभियान चला कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है जिससे की पात्र गरीब लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक आचार्य सूर्यभान पाण्डेय ने आम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति सहित सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। जिला आई टी संयोजक संजय उपाध्याय ने संगठन महाविस्तार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सरल ऐप के माध्यम से जुड़कर डाटा अपलोड करने के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजधर शुक्ला ने मोटे अनाज का महत्व एवं उनकी उपज के बारे में विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री नरेन्द्र अग्रहरि, दिलीप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, कैलाशनाथ दूबे, घनश्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विशाल जायसवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री नौशाद अली, मंडल मंत्री अनिल मिश्रा, श्रीराम मौर्या, श्रीनिवास शुक्ला,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अकबर अली,जयप्रकाश मिश्रा, माखनलाल जायसवाल, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी,भोलानाथ शर्मा,विनोद अग्रहरि,जगदीश मिश्रा,देव कुमार तिवारी, जितेन्द्र तिवारी,श्रीमती कंचन,श्रीमती विद्यावती आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.