- Advertisement -

सुलतानपुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत जिलाधिकारी का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

0 15

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत जिलाधिकारी का किया स्वागत एवं अभिनंदन

सुल्तानपुर। हिमांशु मालवीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दिशा निर्देशन एंव अमर बहादुर सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नेतृत्व में आज संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष विजय कसौधन (प्रधान)एवं संरक्षक गिरधर गोपाल ने जिलाधिकारी को होली की बधाई देते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की।
हिमांशु मालवीय ने जिलाधिकारी को आश्वासन देते हुऐ कहा कि जनपद में शासन प्रशासन को जहां भी व्यवसायियों की जरूरत पड़ेगी हमारा व्यवसायी संगठन आपके समक्ष खड़ा मिलेगा। इसी के साथ ही संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सचिव/ जिला विजिटर अपराध निरोधक समिति अमर बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी महोदया से सीताकुंड घाट पर हुई हृदय विदारक घटना के लिए दुख जताया एवं भविष्य में ऐसा ना हो इसके लिए जिलाधिकारी से भविष्य में होली के दिन सीताकुंड घाट पर पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगानी सुनिश्चित कराई जाऐ ताकि इस तरह की अप्रत्याशित अनहोनी ना होने पाऐ।
जिला संगठन महामंत्री अम्बरीश मिश्रा ने जिलाधिकारी को होली के त्यौहार के उपलक्ष में शासन प्रशासन द्वारा उत्तम व्यवस्था के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री मनीष साहू, गोपाल सोनी, दिनेश कसौधन, चंद्र देव मिश्रा, नारायण राय, प्रदीप पाठक, अंकित कसौधन, गोपाल अग्रहरी, संतोष सिंह, अरविंद कसौधन, आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
आपका साथी
अम्बरीश मिश्रा

- Advertisement -

- Advertisement -


पांच घरों की खुशियां आज मातम में बदली,ननिहाल में रह रहे बीटेक छात्र की तालाब में तो चार लोंगो की नदी में डूबने से हुई मौत।

सनसनीखेज खबरों के लिए kd news up चैनल करें सब्सक्राइब।

Leave A Reply

Your email address will not be published.